फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुर्जर समाज ने धूमधाम से मनाई सम्राट मिहिर भोज जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में गुर्जर सम्राट मिहिर भोज की 1201वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। उन्होंने समाज के मेधावी बच्चों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दिल्ली रोड स्थित गुर्जर भवन में आयोजित कार्यक्रम में महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल चहेड़ी ने कहा कि गुर्जर सम्राट मिहिर भोज एक कुशल शासक थे। इन्होंने 836 ईश्वी से 885 ईश्वी तक देश पर शासन किया। उनके शासनकाल में देश में अनेक मंदिरों का निर्माण कराया गया था। गुर्जर समाज इस दिन को अंतरराष्ट्रीय गुर्जर दिवस के रूप में मनाता है। गंगोह विधायक प्रदीप चौधरी ने मेधावियों को सम्मानित करते हुए कहा कि युवाओं को शिक्षा सहित अन्य सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ना चाहिए। अध्यक्षता पूर्व प्रमुख कर्ण सिंह और संचालन विपिन खटाना ने किया। वीरेंद्र गुर्जर, प्रदीप चेयरमैन, नीरज चौधरी, राजू माजरा, नक्षत्र सिंह, संदीप चेयरमैन, सुदेश गुर्जर, अमित गुर्जर, राजपाल फंदपुरी, नितिन चौधरी, अक्षय, ब्रिजेश, विक्की गुर्जर, अविनाश, धनवीर, मनवीर, संदीप प्रधान, प्रदीप चौधरी, अमित, अक्षित आदि रहे।
उधर, हसनपुर स्थित एक सभागार में अखिल भारतीय गुर्जर महासभा की ओर से भी मिहिर भोज की जयंती धूमधाम से मनाई गई। प्रदेश अध्यक्ष राहुल गुर्जर ने कहा कि हमें इस मौके पर समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का संकल्प लेना चाहिए। इस दौरान मनजीत सढ़ौली, दारा सिंह, आर्यन गुर्जर, मनीष गुर्जर, विशाल गुर्जर, कोमल गुर्जर, अनुज गुर्जर, अजय गुर्जर, रोहित गुर्जर सहित अन्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें