फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृतियों में दिखेगी कई राज्यों की संस्कृति

विज्ञापन
विज्ञापन
कृतियों में दिखेगी कई राज्यों की संस्कृति
विज्ञापन

सहारनपुर। मुन्नालाल एंड जयनारायण खेमका गर्ल्स महाविद्यालय में राज्य ललित कला अकादमी की ओर से आयोजित ग्रीष्मकालीन चित्रकला कार्यशाला में छात्राएं उत्साह और लग्न से अपनी कलाकृतियों को अंतिम रूप देने में लगी हैं। उनकी इन कृतियों पर आधारित प्रदर्शनी 30 जून और एक जुलाई को आयोजित की जाएगी।
इस प्रदर्शनी में प्रतिभागी छात्राओं की कृतियों के माध्यम से महाराष्ट्र की वर्ली, उड़ीसा की पट्ट चित्रकारिता, बिहार की मधुबनी, आंध्र प्रदेश की कलमकारी और कोलाज जैसी विधाओं के साथ कई राज्यों की संस्कृति की झलक नजर आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य डा. मधु जैन, शिक्षिका डा. शाहाना, डा. छवि जैन के निर्देशन में छात्राओं को अपनी छिपी हुई प्रतिभा को निखारने का यह अवसर मिला। कॉलेज में चल रही कार्यशाला के समापन में एक सप्ताह का समय शेष रह गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें