फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छा काम करने वाले पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
अच्छा काम करने वाले पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित
विज्ञापन

सहारनपुर। पुलिस लाइन सभागार में रविवार को एसएसपी बबलू कुमार ने यूपी-100 सेवा के कर्मचारियों के साथ बैठक की। जिसमें एसएसपी ने बताया यूपी-100 सेवा से आम जनता में पुलिस की इस महत्वाकांक्षी योजना से विश्वास बढ़ा है और पुलिस की घटनास्थल पर लेट लतीफ पहुंचने की शिकायतें लोगों की दूर हुई हैं। सहारनपुर में 50 प्वाइंट पर यूपी-100 सेवा की गाड़ियां होने से लोगों को तुरंत सहायता मिल रही है। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रत्येक गाड़ी दिन में कम से कम एक कार्य अच्छा करें, जिससेे लोगों से यह सुनने को मिले कि पुलिस उनकी सेवा के लिए हर समय उपलब्ध रहती है। पीआरवी वाहन को हर हाल में दृश्यनीय रखा जाए। पीआरवी की मौजूदगी के स्थान पर ट्रैफिक जाम होने पर उसे तुरंत खुलवाये। एसएसपी ने कहा कि रात में पीआरवी की बिलिमिंग लाइट जलाकर रखे तथा समय-समय पर हूटर बजाते रहें, जिससे अपराधियों में पुलिस की उपस्थिति की जानकारी होने से वे अपराध न कर सकें। कहा कि सभी पीआरवी के वाट्सएप ग्रुप तैयार कराया जा रहा है। जो भी अच्छा कार्य उनके द्वारा किया जाता है उसके फोटोग्राफ एवं कार्य का विवरण वाट्सएप पर डाला जायें। माह में 03 से 05 कर्मियों को अच्छे कार्य करने के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान क्षेत्राधिकारी आरपी पाठक एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लाइंस सुरेंद्र कुमार दास भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें