फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो संख्या: 3, 3ए

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहब्बत में अली की अश्क बरसाने की आदत है...
विज्ञापन

सहारनपुर। सर्व धर्म डेरा बंदा नवाज में यादे मौला अली की याद में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें हर धर्म, वर्ग जातियों के लोगों ने हिस्सेदारी की।
कार्यक्रम में मौला अली की याद में पैगाम ए इंसानियत का संदेश दिया गया। सूफीयान कव्वाली का आयोजन किया गया। जिसमें असलम वारसी मुरादाबादी, जुनैद साबरी, लवली मान, इलयास मस्ताना, विनोद राजन ने मौला अली की याद में मोहब्बत में अली की अश्क बरसाने की आदत हैं ... कव्वाली सुनाकर उन्हें आध्यात्मिकता से जोड़ा। देर रात तक चली सुफीयाना कव्वाली से रुहानी तरंगों की गूंज से समूचा वातावरण पवित्र एवं पाक हो उठा। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए देश के मशहूर शायर जहाज देवबंदी, खुर्शीद हैदर, फकरी मेरठी, महमूद असर, आदिल हुसैन ने मुशायरा पढ़ा। ख्वाजा सैय्यद इतरत हुसैन ने समूचे भारत के विकास एकता और आपसी भाईचारे के लिए दुआ कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में आए कव्वालों, शायरों, फिल्मी हस्तियों, प्रशासनिक अधिकारियों और देश विदेश से आए मेहमानों ने डीबीएन महाराज और क्षितिज मेहता से आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर यगविंद सिंह, बाबा रिजकदास, एडीएमई एसके दुबे, सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार, एसडीएम अभिनव मिश्रा, सीओ सेकंड मुकेश मिश्रा, नीरज सिंह, अजय बाटला, आशीष वैश्य, हेमंत अरोड़ा, अनिल कुमार गुप्ता, उमेश वर्मा, तेज कुमार क्वात्रा, हरमीत सिंह सचदेवा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें