फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: एक्सप्रेसवे पर 150 वाहनों के चालान, तीन लाख जुर्माना लगाया

Wed, 11 Nov 2026 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार से वाहन दौड़ाने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस ने कार्रवाई की। मंगलवार को चलाए गए ऑपरेशन सेफ स्पीड के तहत तीन घंटे में तेज रफ्तार दौड़ते मिले 150 वाहनों के चालान किए गए। इन वाहन चालकों पर तीन लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन


एसपी यातायात शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का पालन कराने के लिए यातायात पुलिस ने अभियान चलाया। मंगलवार को टीम ने सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक एक्सप्रेसवे पर इंटरसेप्टर के माध्यम से वाहनों की गति की जांच की।
इस दौरान निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार में वाहन दौड़ाते मिले 150 चालकों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। प्रत्येक वाहन चालक पर औसतन दो हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। कार्रवाई के साथ ही यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने के लिए जागरूक भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें