फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: खारा जल विद्युत की 1.5 मेगावाट परियोजना हुई ठप

Tue, 01 Jul 2025 01:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
बादशाहीबाग ​स्थित खारा जल विद्युत परियोजना। संवाद
विज्ञापन
मिर्जापुर। तीन राज्यों की सीमा पर हथिनीकुंड बैराज के पास स्थित खारा जल विद्युत परियोजना की 1.5 मेगावाट की खारा लघु जल परियोजना की मशीनों में बरसाती पानी, कचरा घुसने से बिजली उत्पादन कार्य ठप हो गया है। इसके साथ ही 72 मेगावाट के संयंत्र में भी बिजली उत्पादन कम होने से परियोजना को काफी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

खारा जल विद्युत परियोजना की स्थापना वर्ष 1992 में हुई थी। इसमें 24-24 मेगावाट की तीन टरबाइन लगाई गई हैं। इनका प्रतिदिन बिजली उत्पादन 72 मेगावाट है। इसके अलावा बाद में बाबैल और बेलका जल विद्युत परियोजनाओं का निर्माण किया गया, जिनसे तीन-तीन मेगावाट बिजली का उत्पादन होना शुरू हो गया, जो बढ़कर 78 मेगावाट हो गया। खारा प्रोजेक्ट से उत्पादित बिजली की सप्लाई कलसिया 220 केवीए और मोहनपुर गाड़ा 220 केवीए पर की जा रही है।
विगत मार्च माह के लगभग विद्युत उत्पादन बढ़ाने के लिए 1.5 मेगावाट की एक नई परियोजना खारा जल विद्युत परियोजना के पास लगाई गई थी, लेकिन बरसात का मौसम शुरू होते ही इस नई परियोजना का विद्युत उत्पादन बिल्कुल ठप हो गया है। इसके साथ ही 72 मेगावाट की परियोजना से भी कचरा एवं मिट्टी का बरसाती पानी आने से विद्युत उत्पादन कम होने से लाखों रुपये रोजाना का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन




हर माह हो रहा 1.86 करोड़ रुपये का बिजली उत्पादन

खारा परियोजना को आसन्न बैराज (उत्तराखंड) से पानी की सप्लाई हो रही है। जहां से यह पानी कुल्हाल पावर परियोजना (उत्तराखंड) से 30 मेगावाट की बिजली उत्पादित कर वहां से डिस्चार्ज होने के बाद यहां खारा में आकर बिजली उत्पादित कर रहा है। खारा परियोजना से 1.86 करोड़ रुपये की बिजली प्रतिमाह औसतन उत्पादित हो रही है।
-



बरसाती गंदा पानी आने से विद्युत उत्पादन प्रभावित हुआ है। पहले की अपेक्षा रोजाना का बिजली उत्पादन घटा है। 1.3 मिलियन ही बिजली उत्पादित हो रही है, जो पहले की अपेक्षा बहुत कम है। बरसात के बाद ही पूरी मात्रा में बिजली उत्पादित हो सकेगी।
विज्ञापन


- चंद्रभान प्रसाद, अधिशासी अभियंता खारा जल विद्युत परियोजना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें