सहारनपुर। सहारनपुर ऑब्स एवं गायनी सोसायटी और राष्ट्र सेविका समिति के बैनर तले बाबा लालदास रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में एनीमिया जागरूकता शिविर लगाया गया। इस दौरान 148 में से 17 छात्राएं ऐसी मिलीं, जिनमें खून की कमी पाई गई।
सोसायटी अध्यक्ष एवं वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. ननीता चंद्रा, सचिव डॉ. छाया कुशवाहा, डॉ. नैना मिगलानी, डॉ. अनीता मलिक, डॉ. ममता चावला, डॉ. अनुपम यादव, डॉ. वंदना पालीवाल ने छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। 148 छात्राओं की हीमोग्लोबिन की जांच हुई। इनमें से 17 छात्राओं को खून की कमी और 52 को सामान्य खून मिला। डॉ. ममता चावला ने एनीमिया के कारण और लक्षणों पर प्रकाश डाला।
डॉ. अनीता मलिक ने पौष्टिक आहार की आवश्यकता पर जोर दिया। डॉ. नैना मिगलानी ने सर्वाइकल कैंसर में वैक्सीन के बारे में जानकारी दी। छात्राओं द्वारा पूछे गए सवालों का सोशल टीम ने जवाब दिए। साथ ही एनीमिया से बचाव के लिए आयरन की गोली खाने की सलाह दी।