फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 27 साल पहले कर्ज लेकर डकार गए 1443 लोग, नोटिस जारी

Sat, 22 Feb 2025 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। 27 साल पहले स्वतः रोजगार शुरू करने के लिए लोन की 9.12 करोड़ रुपये लोग डकार गए। विभाग ने इस लेकर जांच शुरू की। इसमें कुछ लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि अधिकतर ऐसे हैं जिन्होंने लोन की रकम लेकर किसी अन्य काम में खर्च कर दी। अब ऐसे लोगों को चिह्नित कर अल्पसंख्यक विभाग ने नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

दरअसल, अल्पसंख्यक विभाग की ओर से 1997 में ऋण वितरण योजना शुरू की थी। योजना के तहत विभाग ने 15 हजार रुपये से एक लाख रुपये तक लोन दिया गया था। कुल 1443 लोगों को 4,35,49,036 रुपये रोजगार शुरु करने के लिए दिए गए, लेकिन जिन लोगों ने लोन लिया उनमें से अधिकतर ने जमा नहीं कराया। इसके बाद यह राशि बढ़कर 11.09 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। हालांकि ऋण लेकर कुछ लोगों ने रोजगार भी शुरू किया।
ऐसे में विभाग ने टीमें बनाकर कुल 1,97,88,129.81 करोड़ रुपये की वसूली कर ली, जबकि अभी भी 9,12,23,535.39 रुपये की रिकवरी बाकी है। इन लोगों से रिकवरी के लिए अब विभाग की तरफ से नोटिस भेजे गए हैं, जिन्हें जल्द से जल्द रकम जमा कराने के लिए चेताया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें