फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शील और सदाचारी से ईश्वर सदा रहते हैं प्रसन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
शाकंभरी (सहारनपुर)। गांव नौगांवा स्थित शिव मंदिर का तीसरा वार्षिकोत्सव धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाया गया। शाम के समय भंडारा और रात में जागरण का आयोजन किया गया। देर रात तक भक्त बाबा भोलेनाथ के भजनों पर झूमते रहे।
विज्ञापन

मानव उत्थान सेवा समिति कल्याण आश्रम से आई साधिकाओं ने भक्तों को ईश्वर की भक्ति के बारे में बताते हुए भक्ति की राह पर चलने का आह्वान किया। गांव समसपुर नौगांवा स्थित शिव मंदिर में तीसरे वार्षिकोत्सव पर मानव उत्थान सेवा समिति कल्याण आश्रम सहारनपुर से आई राधिका बाई एवं शांताबाई ने भक्तों को बताया कि जो व्यक्ति अपने माता-पिता एवं बुजुर्गों की सेवा करता है, जो शील एवं सदाचार से संपन्न है, जो अतिथियों की सेवा को तत्पर रहता है, जो क्षमाशील है और जिसने धर्म पूर्वक धन का उपार्जन किया है, ऐसे गृहस्थ पर सभी देवता, ऋषि एवं महर्षि प्रसन्न रहते हैं। उनको कभी भी जीवन में किसी भी तरह का कष्ट नहीं होता। इस अवसर पर पुन्नू चौहान, दिनेश गुप्ता, नीटू गुप्ता, रघुबीर सिंह, राजबीर चौहान, मा. देवी सिंह, राजकुमार, चेतराम, योगेश गुप्ता, देवबंद से आए डा लोतीराम बंसल, बबीता, सुंदरी, केला देवी, मनोज गुप्ता, हरपाल चौहान भगत, सलेकचंद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें