पूर्व माध्यमिक स्कूल के मेधावी पुरस्कृत किए
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कक्षा छह से आठ तक का वर्ष 2019 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। परीक्षा परिणाम ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
बालक वर्ग में कक्षा छह में आफताब प्रथम, गौरव द्वितीय, काजिम तृतीय और बालिका वर्ग में रचना प्रथम, वालिमा द्वितीय और दीपा तृतीय स्थान पर रही। कक्षा सात में विजय प्रथम, ब्रजेश द्वितीय, सत्यम तृतीय, मुस्कान प्रथम, रशीदा द्वितीय और साथी तृतीय स्थान पर रही। कक्षा आठ में कैफ प्रथम, सुहेल द्वितीय, अर्जुन तृतीय, बालिका वर्ग में सानिया प्रथम, प्रवीन द्वितीय, सुमाइला को तृतीय स्थान मिला। इस दौरान आर्यन सहगल, उपकार, गौरव, वरीशा, रचना सहित अन्य मौजूद रहे। विशेष कार्य के लिए विशाल और समीर को चुना गया। श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को पदक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य सत्यपाल वर्मा ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में नीरज दुआ, सारिका अग्रवाल, जसवंत सिंह, मनी अरोड़ा, अमरजीत, मानसी आदि रहे।