फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिस इंडिया वुमेन मॉडल फिजिक चुनी गई संजना

विज्ञापन
विज्ञापन
मिस इंडिया वुमेन मॉडल फिजिक चुनी गईं संजना
विज्ञापन

सहारनपुर। सहारनपुर की संजना ढालक एक बार फिर मिस इंडिया चुनी गईं हैं। चेन्नई में आयोजित 12वीं मिस्टर इंडिया बॉडी बिल्डिंग एंड वुमेन फिजिक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर यह कारनामा किया है। सहारनपुर बॉडी बिल्डर्स एंड फिटनेस एसोसिएशन और यूपी बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन ने संजना को बधाई दी है। साथ ही चेन्नई से लौटने पर संजना का भव्य स्वागत करने की बात कही है।
विज्ञापन

संजना के कोच सुहेल राना ने बताया कि तमिलनाडु एमेच्योर बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन द्वारा 31 मार्च को चेन्नई के जेपेयर आडिटोरियम में 12वीं मिस्टर इंडिया बॉडी बिल्डिंग एंड वुमेन फिजिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वूमेन मॉडल फिजिक केटेगरी में जनपद की संजना ढालक ने सभी एथलीट को पछाड़ते हुए स्वर्ण पदक हासिल करते हुए मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया। संजना इससे पहले भी दो बार मिस इंडिया चुनी जा चुकी हैं। सुहेल ने बताया कि लगातार तीन बार मिस इंडिया चुनी जाने वाली संजना देश की पहली महिला बन गई हैं। संजना ने न केवल सहारनपुर, बल्कि उत्तर प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। उन्होंने बताया कि चेन्नई से लौटने पर संजना का स्वागत किया जाएगा। सचिव विनोद शर्मा, अध्यक्ष विश्वास राव, कोषाध्यक्ष फिरोज खान, सुरेंद्र सिंह, सुमित मलिक, जियाउर रहमान, डॉक्टर आदिल खान, अजीम राजा, सुशील पंवार, सुनील चावला, सोनू खालसा, नितिन आदि ने संजना को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें