फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा पर खर्च होंगे 1.33 करोड़ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले में सड़क सुरक्षा पर 1.33 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा था। कार्यों के लिए वित्तीय स्वीकृति मिलने के साथ धनराशि अवमुक्त हो गई है। अब लोक निर्माण विभाग को मुख्य मार्गों और संपर्क मार्गों पर सड़क सुरक्षा से संबंधित कार्य कराने हैं।
विज्ञापन

तीन माह पूर्व शासन ने सड़क सुरक्षा को लेकर प्रस्ताव मांगे थे। लोक निर्माण विभाग ने कार्यों के अनुसार पूरे जनपद का खाका तैयार भेजा था। इसके लिए 1.50 रुपये का बजट मांगा गया था, जिसे शासन से स्वीकृति मिल गई है और धनराशि भी अवमुक्त हो गई है। विभाग के मुताबिक सड़क सुरक्षा को लेकर कई कार्य होने हैं। ताकि दुर्घटनाओं को रोका जाए और लोगों की यात्रा आसान व सुरक्षित हो जाए। जल्द कार्य शुरू कराए जाएंगे।
होंगे यह प्रमुख कार्य
-- दुर्घटना वाले मोड़ पर साइन बोर्ड लगाए जाएंगे
-- जेब्रा लाइन बनाने के साथ गड्ढे भरे जाएंगे
-- डेंजर जोन चिह्नित कर चेतावनी बोर्ड लगेंगे
-- नहरों और रजबहे पर बने पुलों की टूटी रेलिंग ठीक कराई जाएगी
-- हाईवे पर लगे होर्डिंग्स हटवाए जाएंगे।
-- मुख्य मार्गों के साथ ही संपर्क मार्गों पर यातायात नियमों के चिह्न लगेंगे
-- सड़क किनारे और पेड़ों पर रिफ्लेक्टर लगाए जाएंगे।
जनपद में सड़क सुरक्षा के तहत कई कार्य होने हैं। इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया था, जिसको वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। विभाग जल्द कार्य शुरू कराएगा। मुख्य मार्गों को सुंदर और सुरक्षित बनाया जाएगा। ताकि लोगों की यात्रा आसान और सुखद हो सके।---- मोहित कुमार, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें