फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगोह खेल प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। रामकृष्ण मेहता इंटर कालेज की पांच दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता खेल कुंभ के तीसरे दिन वॉलीबाल, कबड्डी, बैडमिंटन, म्यूजिकल चेयर तथा ऊंची कूद की स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। उपाध्यक्ष प्रदीप तायल ने बैडमिंटन खेलकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

खेल कुंभ के तीसरे दिन आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में बालकों के सीनियर वर्ग में कप्तान आकाश के नेतृत्व में अफसरून, अनिकेत, साहिब, सरवेज, आकिल, सागर की टीम विजयी रही। जूनियर वर्ग में कप्तान जोनी के नेतृत्व में मुकुल, अभिषेक, कपिल, अक्षय, मुदस्सिर की टीम ने अपना लोहा मनवाया। सब जूनियर वर्ग में कप्तान अनुज, दानिश, विशाल, सौरभ, मोहम्मद दानिश, सलमान, सुहैल और लविश ने विजय पताका फहराई। वॉलीबाल प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग के बालकों में कप्तान सागर, जुबैर, गुरपेज, जुनैद, सादाम, मुरशान, उज्ज्वल और सागर की टीम विजयी रही। जूनियर वर्ग में कप्तान सोयेब, अभिषेक, सावेज, शिवम, जावेद, जसकरन, मेहंदी और मुस्तफा की टीम ने जीत हासिल की। बैडमिंटन के सीनियर वर्ग की बालिकाओं में पूजा सैनी प्रथम और अर्चना द्वितीय स्थान पर रही। जूनियर वर्ग में पूजा ने प्रथम और शालू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर में शिवानी प्रथम, आरजू द्वितीय रही। ऊंची कूद के सीनियर वर्ग की बालिकाओं में अचला देशवाल प्रथम, अंजली द्वितीय तथा निशिका तृतीय स्थान पर रही। बालकों में सागर प्रथम, अनिकेत द्वितीय और आवेश तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग में फातिमा प्रथम, साहीन द्वितीय और साक्षी तृतीय स्थान पर रहे। बालकों में शोएब प्रथम, सलमान द्वितीय और अक्षय तृतीय स्थान पर रहे। सब जूनियर की बालिकाओं में आरजू ने प्रथम, शिवानी ने द्वितीय और खुशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। म्यूजिकल चेयर के सीनियर वर्ग में बालिकाओं में कक्षा 12सी1 की स्वाति सैनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग बालिकाओं में 9बी1 की शाहीन ने तथा सब जूनियर में कक्षा 7 की सानिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिताओं का संचालन खेल प्रशिक्षक नैन कुमार ने किया। प्रधानाचार्य रोहिताश, उपप्रधानाचार्य सुमन मेहता, प्रवीण शर्मा, मनोज शर्मा, आदि ने विजेताओं को शुभकामनाएं दी। सुशील सैनी, कंवरसैन, आरिफ राणा, युनुस अली, अजीत सिंह, मोनिका शर्मा, सुषमा शर्मा, कनुप्रिया, नीरज कुमार, मोहित कटारिया, रूही मिर्जा, नाथीराम, प्रताप सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें