फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने फूंका महाराष्ट्र सरकार का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
छुटमलपुर (सहारनपुर)। भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कसबे में जुलूस निकालकर महाराष्ट्र सरकार के पुतले को फूंका। कार्यकर्ताओं का कहना था कि महाराष्ट्र सरकार लोकतंत्र का गला घोंट रही है। सरकार ने बिना किसी ठोस वजह के उनके चीफ चंद्रशेखर को हिरासत में लिया और उन्हें सभा नहीं करने दी।
विज्ञापन

भीम आर्मी संरक्षक सतीश कुमार की अगुवाई में कार्यकर्ता जुलूस के रूप में छप्पर हाउस से नारेबाजी करते हुए ज्योति किरण चौक पहुंचे। यहां उन्होंने अपने साथ लाए महाराष्ट्र सरकार के पुतले को आग के हवाले कर दिया। फिरोज खान ने कहा कि जब से भाजपा सरकार आई है देश में दलितों, पिछड़ों और मुसलमानों पर अत्याचार बढ़ गया है। यदि इन अत्याचारों का भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर ने विरोध करने का काम किया तो उन्हें नजरबंद किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने चंद्रशेखर के लोकतांत्रिक हकों का हनन करने का काम किया है। इसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। खुजनावर के पूर्व प्रधान राव महताब ने कहा कि यदि चंद्रशेखर पर जरा भी आंच आई तो कार्यकर्ता सरकार का जीना हराम कर देंगे। उन्होंने कहा कि यदि चंद्रशेखर का उत्पीड़न किया गया तो बड़ी संख्या में लोग महाराष्ट्र पैदल कूच करने का काम करेंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी केंद्र सरकार की होगी।
पुतला दहन करने वालों में मित्तरपाल, कमल किशोर, सुमित पारले, जातीराम, हाजी जुल्फान, मंगल गौतम, डीके बौध, पुष्पेंद्र कुमार, रिंकू गौतम, अनुभव, विपिन कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें