फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को बताए उतम खेती के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। विकास खंड नकुड़ के ग्राम सहजवी में आयोजित किसान पाठशाला में कृषकों को कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं और खेती की नई तकनीक के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को संयुक्त कृषि निदेशक डीएस राजपूत ने कहा कि आय दोगुना करने के लिए किसानों को फसलों की लागत में कम करने के साथ ही उत्पादन बढ़ाना होगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रत्येक न्याय पंचायत के दो चयनित ग्रामों में चार-चार दिन की किसान पाठशालाओं का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कृषकों को खेती के साथ-साथ उद्यान, पशुपालन, मत्स्य पालन, मधुमक्खी पालन, गन्ना, बागवानी आदि के बारे में जानकारी दी। मास्टर ट्रेनर सुलेमान राणा ने एकीकृत बागवानी विकास मिशन के अंतर्गत फल, फूल व मसालों की खेती, मधुमक्खी पालन, कृषि यन्त्रीकरण, जैव उर्जा आदि के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें