फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश भर में जलसे करेगी मिल्ली काउंसिल

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट। ऑल इंडिया मिल्ली काउंसिल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में काउंसिल के पदाधिकारियों और उलमा ने मुल्क के मौजूदा हालात पर चर्चा की और मुसलमानों की समस्याओं के समाधान के लिए देश भर में जलसे आयोजित करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

मदरसा जामिया रहमत घघरौली में राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना हकीम अब्दुल्लाह मुगीसी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक की शुरुआत काउंसिल के झंडे के ध्वजारोहण एवं तराने से हुई। बैठक में उपस्थित काउंसिल के देश भर से आए राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों ने लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाए जाने के संबंध में अपने-अपने सुझाव पेश किए। इन सुझावों पर विचार करने के लिए काउंसिल ने पांच सदस्य कमेटी का गठन करने का निर्णय लिया। बैठक में धर्मनिरपेक्षता एवं संविधान की रक्षा करने के लिए अभियान चलाने और आतंकवाद के विरोध में जलसे आयोजित करने के प्रस्ताव पारित किया गया। कार्यकारिणी सदस्यों ने पंजाब के अमृतसर में हुए बम धमाके की कड़े शब्दों में निंदा की और मृतकों के परिवार वालों से सहानुभूति के साथ बम धमाकों की न्याय पूर्वक जांच की मांग भी उठाई। भीड़ तंत्र द्वारा हत्या किए जाने के मामले को भी जोर शोर से उठाया और कहा, कि केंद्र सरकार की खामोशी से यह घटनाएं लगातार तेजी से बढ़ रही है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य जफरयाब जिलानी, यूसुफ हातिम मचाला, मौलाना सैय्यद मुस्तफा रिफाई जिलानी, उपाध्यक्ष मौलाना यासीन अली उस्मानी, मौलाना अब्दुल अलीम कासमी, डॉ. सैय्यद फारूक, मुफ्ती रिजवान, इनायत, रहीमुद्दीन अंसारी, डॉ. असगर चुलबुल, मुनीर अहमद खान, पीरजी हुसैन अहमद, सुलेमान खान, मौलाना गुलजार कासमी, हाफिज सईद अतहर, आदि सदस्यों के अलावा साबिर अली खान, जां निसार एडवोकेट, हाजी तौसीफ, शाह अतीक अहमद, मौलाना रियाज हसन नदवी, डॉ. कमरूज्जमा, मौलाना अब्दुल खालिक मुगीसी, कारी जुनैद, हैदर रउफ, राव लईक अहमद, सैय्यद हस्सान, बेहट नगर पंचायत अध्यक्ष अब्दुल रहमान उर्फ शालू, मजाहिर राणा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें