देवबंद (सहारनपुर)। हिंदी दिवस पर स्कूलों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने बच्चों को बताया कि भारतीय संविधान में 18 भाषाएं पंजीकृत हैं इनमें हमारी मातृभाषा हिंदी भी है। इसलिए दैनिक एवं सामाजिक जीवन में हिंदी भाषा का सर्वाधिक प्रयोग किया जाना चाहिए।
केएल जनता इंटर कॉलेज में प्रबंधक दीपकराज सिंघल ने कहा कि आज का दिन संविधान सभा में हिंदी को राष्ट्रभाषा के रूप में घोषित किया गया है। जिसके कारण देशभर में हिंदी दिवस मनाया जाता है। उप प्रबंधक जगदीश बंसल ने भारतीय संविधान की उस धारा से अवगत कराया जिसमें भारतीय गणराज्य राजभाषा हिंदी व लिपि देवनागरी है। प्रधानाचार्य राजेंद्र शर्मा आदि ने भी विचार रखे। इस मौके पर राजकुमार, राकेश शर्मा, संजय धीमान, रमेश शर्मा, बिंद प्रकाश पांडेय आदि रहे। आर्यन पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य रचना राणा ने राष्ट्रभाषा हिंदी को भारत का गौरव बताया है। चेयरमैन सतीश चंदेल, प्रबंधक प्रभात राणा व रक्षंधा राणा ने भी विचार रखे। बच्चों ने हिंदी में कविताएं, भाषण व ज्ञानवर्धक कहानियां प्रस्तुत की। इस दौरान कुछ बच्चों ने हिंदी दिवस पर विभिन्न पेंटिंग भी बनाई। कार्यक्रम में शिखा शर्मा, प्रियंका तोमर, अंजली, अलका सैनी, रमा, रजनी, मंजू, राशि आदि रहे। मेपल्स एकेडमी में हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने भाषण, कविताएं व नाटिका प्रस्तुत की। छात्रा मनस्वी व काजल ने हास्य कविता से सबकों हंसाया। प्रतियोगिता में भगत व नेहरू सदन प्रथम, आजाद सदन द्वितीय तथा पटेल सदन तृतीय स्थान पर रहे। प्रधानाचार्य डीके धीमान ने बच्चों को हिंदी का महत्व समझाया। आरके पब्लिक स्कूल में अध्यापिका उपमा कंसल, रुचि गर्ग व मोनिका कपूर ने हिंदी दिवस के स्वरूप पर प्रकाश डाला। रितिका त्यागी, इंद्रजीत पुंडीर व जिया त्यागी ने भाषण व कविता प्रस्तुत की। प्रधानाचार्य एके सिंह, चेयरमैन राजेश चौहान व कुलदीप राणा ने कहा कि यदि हम अपनी हिंदी विरोधी कुंठाओं को ध्यान में रखे तो हिंदी भाषा का जीवन सुधर सकता है।