फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में पानी छोड़ने से कई गांव प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
नदी में पानी छोड़ने से कई गांव प्रभावित
विज्ञापन

साढ़ौली कदीम (सहारनपुर)। पिछले बीस दिन से पुरानी यमुना नदी में लगातार पानी छोडे़ जाने से क्षेत्र के कई गांवों के लोग प्रभावित हो रहे हैं। स्कूल के बच्चों एवं राहगीरों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। क्षेत्रीय ग्रामीणों सहित जनप्रतिनिधियों ने नदी में पानी बंद कराने की मांग की है।
पूर्वी यमुना नहर से निकाली गई पुरानंी यमुना नदी में पिछले बीस दिनों से लगातार पानी छोडे़ जाने से क्षेत्र के गांव मंझाडी, शेखपुरा, धौलरा, टटोहल, रसूली, मिल्कों सहित लगभग 15 गांवों पर असर पड़ रहा है। यहां के बच्चों को विद्यालयों में पहुंचने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंझाडी के ग्राम प्रधान संगीता सैनी, शेखपुरा के प्रधान सोमपाल सिंह, टटोहल के पूर्व प्रधान समय सिंह सहित अनेक ग्रामीणों का कहना है कि यदि नदी में पानी छोड़ना बंद नहीं किया गया तो प्रभावित गांवों के लोगों की परेशानियां और बढ़ जाएंगी। इसलिए पानी छोड़ना बंद किया जाए। उधर, इस नदी क्षेत्र से जुड़े अवर अभियंता अशोक कुमार और एसडीओ जेके शर्मा का कहना है कि ग्रामीणों की समस्या और मांग को देखते हुए नदी में दिन के समय पानी छोड़ना बंद कर केवल रात में ही छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें