रामपुर मनिहारान। छात्राओं के साथ छेड़खानी की घटना को लेकर थाने पर हुए बवाल में दलित व गुर्जर पक्ष की ओर से नामजद किए गए आरोपियों की जांच वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस क्षेत्राधिकारी मुकेश मिश्रा द्वितीय को सौंपी है।
बता दें कि एक सितंबर को बाईपास रोड पर साइकिल से आ रही स्कूली छात्राओं के साथ कुछ दलित युवकों ने छेड़खानी की थी। इस घटना में छात्राओं की तरफ से आए युवकों ने जब उन्हें ऐसा करने से रोका तो दोनों पक्षों में संघर्ष हो गया। इसमें दोनों ओर से पांच युवक घायल हो गए। इस घटना पर थाने पर जमा भीड़ के बीच दूसरे पक्ष के युवकों ने आकर एक दलित युवक पर हमला बोल कर उसे घायल कर दिया था। इसमें दोनों पक्षों की ओर से आठ नामजद व 25 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। थाना प्रभारी एसके राणा ने बताया कि इस घटना की विवेचना एसएसपी ने पुलिस क्षेत्राधिकारी मनोज मिश्रा द्वितीय को सौंपी है। उनकी रिपोर्ट आने के बाद उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।