फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदुस्तान में मुस्लिम बाय चांस नहीं बाय च्वाइस: उलमा

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। देश में रेप और आतंकवाद की बढ़ती घटनाओं के लिए मुस्लिमों की बढ़ती आबादी जिम्मेदार है। यूपी के अंबेडकर नगर से बीजेपी सांसद हरिओम पांडेय के इस विवादित बयान पर उलमा ने सख्त नाराजगी का इजहार किया है। उलमा का कहना है कि मुसलमान हिंदुस्तान में बाय चांस नहीं बल्कि बाय च्वाइस हैं। इससे बड़ी देशभक्ति और क्या हो सकती है कि जब मुल्क का बटवारा हुआ तो मुसलमानों ने हिंदुस्तान की सरजमीं को चुना।
विज्ञापन

शुक्रवार को मदरसा जामिया हुसैनिया के वरिष्ठ उस्ताद मौलाना मुफ्ती तारिक कासमी ने कहा कि मुसलमानों की आबादी बढ़ना या चार शादियां करना यह कोई मुद्दा नहीं है। यूं तो हिंदुओं की आबादी भी लगातार बढ़ रही है। दरअसल सच्चाई यह है कि चुनाव नजदीक हैं और उसमें लाभ उठाने के लिए बीजेपी के नेता, मंत्री और सांसद षड्यंत्र के तहत इस तरह के बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि रेप या आतंकवाद का ताल्लुक किसी भी धर्म से नहीं होता। बल्कि यह वो शैतान होते हैं जिनके अंदर से इंसानियत पूरी तरह खत्म हो चुकी होती है। इसलिए इन्हें हिंदू या मुस्लिम कहना गलत है। मुफ्ती तारिक कासमी ने कहा कि बटवारे के वक्त मुसलमानों ने हिंदुस्तान को अपनी मर्जी से चुना और यह साबित किया कि हम हिंदुस्तान से मोहब्बत करते हैं। यहीं पैदा हुए और यहीं की मिट्टी में दफन होंगे। उन्होंने बीजेपी सांसद के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चाहिए कि वह इस तरह के बयानों का संज्ञान लेकर ऐसे लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करे।
बीजेपी सांसद हरिओम पांडेय ने कहा है कि देश में रेप और आतंकवाद की घटनाओं के लिए मुस्लिमों की बढ़ती आबादी जिम्मेदार है। साथ ही आशंका जताई कि आने वाले समय में मुस्लिम की बढ़ती आबादी पर नियंत्रण नहीं किया गया तो पाक की तरह एक नया देश भारत में आकार ले लेगा। उन्होंने कहा कि मुस्लिम 3-4 शादी करते हैं और 9-10 बच्चे पैदा करते हैं। उनके बच्चे कोई शिक्षा प्राप्त नहीं करते और बेरोजगार ही मर जाते हैं। यह निश्चित तौर पर अराजकता को बढ़ावा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें