सहारनपुर। भाजपा के क्षेेत्रीय महामंत्री अशोक मोघा ने कहा कि आने वाला समय पार्टी के बूथ अध्यक्षों का है। बूथ अध्यक्षों की सहमति के बाद ही सरकारी योजना से संबंधित सामग्री क्षेत्र में बांटी जाएगी। उन्होंने लोकसभा 2019 की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।
एक सभागार में आयोजित बैठक में क्षेत्रीय महामंत्री अशोक मोघा ने कहा कि वोट बनवाने का काम शुरू हो चुका है। सभी बूथ अध्यक्ष घर-घर जाकर वोट बनवाए। ताकि लोकसभा चुनाव 2019 में जीत का अंतर पहले अधिक हो सकें। सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। कार्यकर्ताओं के दम पर ही भाजपा दुनिया में सबसे बड़ी पार्टी बनी है। मेयर संजीव वालिया, महानगर अध्यक्ष अमित गगनेजा, पूर्व विधायक लाजकृष्ण गांधी, हेमंत अरोड़ा, राहुल लखनपाल शर्मा, मनोज सैनी, राकेश जैन, पंडित दीनानाथ शर्मा, नीरज माहेश्वरी, रविंद्र शर्मा, संचित अरोड़ा, अंतरिक्ष अरोड़ा, रामपाल सैनी, प्रदीप शर्मा मौजूद रहे। ब्यूरो