फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब संकरी और तंग गलियों में आसानी से पहुंचेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। यूपी डायल 100 सेवा के 20 दोपहिया वाहनों को डीआईजी और एसएसपी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पुलिस अब संकरी और तंग गलियों में आसानी से पहुंचकर पीड़ित की मदद कर सकेेगी।
विज्ञापन

पुलिस लाइन से डीआईजी शरद सचान और एसएसपी बबलू कुमार ने 20 दोपहिया वाहनों को बुधवार की शाम हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डीआईजी ने बताया कि शासन से 20 वाहन प्राप्त हुए थे। इन वाहनों को संचालित करने के लिए तीन माह में 150 पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। डायल-100 दोपहिया वाहनों पर तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि जब भी सूचना मिले तो निश्चित रूप से गाड़ी में उपलब्ध कराई ब्लूमिंग लाइट और फोन का उपयोग करें, जिससे रास्ते में चलने वाले लोगों को उनके निकलने का संकेत मिल सके। घटनास्थल पर पहुंचकर तुरंत पीड़ित की मदद करें। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह, एसपी देहात विद्यासागर मिश्र, सीओ द्वितीय मुकेश मिश्रा सहित कई थानों के इंस्पेक्टर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें