फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग के लिए आज स्टेडियम में जुटेंगे हजारों साधक

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बृहस्पतिवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में विशाल योग कार्यक्रम होगा, जिसमें शहर की तमाम शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थियों समेत हजारों साधक हिस्सा लेंगे। योग कार्यक्रम की तैयारियां पिछले कई दिन से चल रही हैं। स्टेडियम की बाहरी दीवार को योग क्रियाएं करते हुई पेंटिंग्स से सजाया गया है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरुण कुमार दुबे ने बताया कि योग दिवस को लेकर शासन और प्रशासन से सख्त निर्देश मिले हैं, जिनके अनुपालन में प्राचार्यों और प्रधानाचार्यों को सर्कुलर जारी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि राजकीय और अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय, मान्यता प्राप्त विद्यालय, राजकीय और वित्त विहीन आईटीआई, मेडिकल कॉलेज, पॉलिटेक्निक कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, राजकीय और अशासकीय महाविद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थी और शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी अनिवार्य रूप से डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने वाले योग कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। योग कार्यक्रम में शामिल होने वाले प्रत्येक व्यक्ति को प्रात: साढ़े पांच बजे तक स्टेडियम पहुंचना होगा। योग सुबह सात बजे से आठ बजे तक होगा। बताया कि 21 जून को सभी शिक्षण संस्थाएं अनिवार्य रूप से खुलेंगी। ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी अपनी शिक्षण संस्थाओं में ही योग करेंगे। प्रधानाचार्यों को अपने यहां हुए योग कार्यक्रम की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराकर वेबसाइट पर अपलोड करनी होगी। सीडी तैयार कर डीआईओएस कार्यालय में भी भेजनी होगी।
वरिष्ठ नागरिकों को कराया योगाभ्यास
सहारनपुर। योग दिवस के उपलक्ष्य में सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी की बैठक मिशन कंपाउंड में हुई। इस दौरान अर्जुन पुरस्कार प्राप्त डॉ. सुरेंद्र शर्मा ने वरिष्ठ नागरिकों को योग के लाभ गिनाते हुए योगाभ्यास कराया। डॉ. शर्मा ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक युवाओं और बच्चों के लिए अनुभवों की खुली किताब हैं, जिनके सानिध्य में रहकर वह बहुत कुछ सीख सकते हैं। आरके ने जैन योग को स्वस्थ जीवन के लिए बेहद जरूरी बताया। बैठक में केएल अरोड़ा, एसके लूथरा, डॉ. पीके शर्मा, रामअवतार बंसल, आरएस माथुर, जेपी वर्मा, जगरोशन धीमान, सुभाष सपना, मनोज सिंघल, सरोज गोयल, रामनाथ डंग, दिनेश चंद्रा, बलदेवराज मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

लेबर कॉलोनी में तीन घंटे चलेगा योग कार्यक्रम
सहारनपुर। भारत स्वाभिमान (न्यास) पतंजलि योगपीठ समिति इस बार भी योग कार्यक्रम का आयोजन करेगी। योग कार्यक्रम लेबर कॉलोनी के श्रमिक विभाग सेंटर के श्रमिक मैदान में सुबह पांच बजे से आठ बजे तक चलेगा। समिति ने स्थानीय लोगों से कार्यक्रम में हिस्सा लेने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें