ओपन राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सात खिलाड़ियों ने पदक कब्जाए
देवबंद (सहारनपुर)। दिल्ली के आईएनए स्टेडियम में आयोजित ओपन राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दून वैली पब्लिक स्कूल के सात खिलाड़ियों ने पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
प्रधानाचार्य सीमा शर्मा ने बताया कि ओपन राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैपियनशिप में विभिन्न राज्यों के 2500 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें दून वैली पब्लिक स्कूल के लक्ष्य भटनागर और अफ्फान उस्मानी ने 21 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक, मोहम्मद हुमाम, अक्षित, गर्व सिंह और प्रियम ने रजत, मनु और अविरल ने कांस्य पदक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है। सोमवार को पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का स्कूल प्रबंधन ने स्वागत किया। चेयरमैन राजकिशोर गुप्ता ने खिलाड़ियों को और अधिक परिश्रम कर खेल क्षेत्र में उन्नति करने को प्रेरित किया।
पर्यावरण संतुलन बनाने का संकल्प लिया
देवबंद। एचएवी इंटर कालेज में स्काउट गाइड का पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता अभियान सोमवार को संपन्न हो गया। छात्रों ने पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे रोपित करने का संकल्प लिया है।
उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड के जिला मुख्यायुक्त सतीश कौशिक के निर्देशन में सीएचसी के मेडिकल आफिसर डा. इमरान खान, डा. रविंद्र कुमार, जमीर अनवार और यूनिसेफ के शहजाद अली ने छात्रों को संक्रामक रोगों से बचाव, प्राथमिक चिकित्सा, रेबीज तथा टीबी पर नियंत्रण के लिए प्रशिक्षण दिया। जिला प्रशिक्षक राजपाल सिंह, कंवरपाल सिंह, कुलदीप सिंह, सत्यभान, हनी कश्यप, सुमन त्यागी ने स्काउट प्रार्थना, झंडा गीत, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता अभियान की जानकारी दी। उप प्रधानाचार्य हेम सिंह ने प्रत्येक व्यक्ति से एक पौधा रोपित करने का आह्वान किया। इस मौके पर शिवओम त्यागी, अमरीश त्यागी, नवनीत शर्मा, कल्पना मित्तल, राजेश कुमार, अजय कुमार, नरेंद्र सिंह, प्रवीण कुमार, पुष्पराज, कालू राम शर्मा आदि रहे।