देवबंद (सहारनपुर)। भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप ने कहा कि नगराध्यक्ष गजराज सिंह राणा मामले की जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय को भेज दी गई है। उन्होंने चेतावनी दी यदि पुलिस ने दो दिन के भीतर मामले का सही खुलासा कर दोषियों को जेल नहीं भेजा तो 9 अप्रैल को कार्यकर्ता कोतवाली का घेराव करेंगे।
शिक्षक नगर स्थित कार्यालय पर बैठक में बिजेंद्र कश्यप ने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भाजपा नगराध्यक्ष गजराज सिंह राणा को मिली जान से मारने की धमकी की जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय को भेज दी गई है। उन्होंने सीओ देवबंद से भी फोन पर वार्ता कर मामले की जानकारी ली। वहीं, पुलिस पर एक आरोपी को मामूली धाराओं में चालान कर जेल भेजने का आरोप लगाया है। इस मौके पर बिजेंद्र गुप्ता, प्रवीण गोयल, अशोक राणा, अजय गर्ग, ईशान गौड़, गजराज सिंह राणा, राखी बिरला, अनवर, पवन धीमान, दीपक कुमार, सुनील, शिवम राणा आदि रहे। उधर, विश्वकर्मा समाज उत्थान समिति की बैठक में भाजपा नगराध्यक्ष गजराज सिंह राणा को जान से मारने की धमकी दिए जाने पर रोष प्रकट किया गया। उन्होंने पुलिस प्रशासन से गजराज राणा को सुरक्षा मुहैया कराने तथा सही केस खोलकर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की है। सतीश धीमान, शोभाराम धीमान, पवन धीमान, रामपाल धीमान, अक्षय धीमान, सुभाष धीमान आदि रहे।