गोचर महाविद्यालय में किसानों
के लिए खुलेगा कॉल सेंटर
रामपुर मनिहारान। गोचर महाविद्यालय में किसानों के लिए शीघ्र ही कॉल सेंटर खुलेगा। इससे क्षेत्र के किसानों की काफी समस्याएं स्थानीय स्तर पर ही दूर हो सकेंगी। काल सेंटर पर फसलों की बुवाई, कटाई के सही समय से लेकर कीट नियंत्रण, उन्नत बीज आदि के बारे में उपयोगी जानकारी दी जाएंगी।
यह जानकारी पादप रोग विभागाध्यक्ष डा. राजबीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को गोचर महाविद्यालय में कालेज सचिव चौधरी तेज सिंह एवं रोशनी एग्री इंफार्मेशन सिस्टम मोहाली पंजाब के मैनेजिंग डायरेक्टर के मध्य एक एग्रीमेंट हस्ताक्षरित हुआ। इसके तहत कालेज में एक किसान कॉल सेंटर खोला जाएगा। विभागाध्यक्ष डा. राजबीर सिंह ने बताया कि पहले यह किसान कॉल सेंटर पायलट प्रोजेक्ट के आधार पर चलाया जाएगा। इसके बाद विस्तारित करके इसे आगे बढ़ाया जाएगा। कार्यक्रम में कालेज प्राचार्य डा. चमन सिंह, उपसचिव डा. जयमल सिंह, डा. जेपी सिंह आदि मौजूद रहे।