फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाई झूलेलाल जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
धूमधाम से मनाई झूले लाल जयंती
विज्ञापन

सहारनपुर। श्री ज्योति स्वरूप मंदिर में आयोजित झूलेलाल जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस अवसर पर झूलेलाल जी की अमर गाथा श्रद्धालुओं को सुनाई गई।
विज्ञापन

रविवार को गोपाल नगर के रुड़की कैंप स्थित मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में गद्दी पर आसीन महंत भीमसेन ठक्कर ने भक्तों को झूलेलाल की गाथा सुनाई। इसके बाद रामायण पाठ का भोग आयोजित किया गया। सभी श्रद्धालुओं ने बड़ी नहर पर पूजा अर्चना करके सामूहिक रूप से ज्योति विसर्जित की। उन्होंने गुरु मां सरला ठक्कर से भी आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में लुधियाना, सिरसा, फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र, पानीपत आदि से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस दौरान श्रीचंद ठक्कर, कृष्णलाल ठक्कर, लक्की ठक्कर, भारत भूषण, जुगल किशोर, राकेश धवन, नाथीराम वशिष्ठ, सिमरन सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें