फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन की टीम ने विवादित भूमि पर मंदिर निर्माण रुकवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। सुंदरपुर स्थित एक जमीन के भूखंड पर कब्जा कर मंदिर का निर्माण कर रहे ग्रामीण से तहसील प्रशासन की टीम ने पुलिस के साथ मौके पर पहुंच कर विवादित भूमि कब्जा मुक्त करा दी। थाना पुलिस ने हिदायत दी कि जब तक किसी भी पक्ष को न्यायालय से अधिकार हासिल ना हो तब तक किसी भी तरह का निर्माण कार्य न किया जाए।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सुंदरपुर-शाकंभरी मार्ग स्थित सड़क किनारे खाली पड़ी जमीन पर कई वर्षों से टांकों सुंदरपुर इंटर कालेज और गांव के सुंदर सिंह का न्यायालय में विवाद चल रहा है। बृहस्पतिवार को सुंदर सिंह ने इस भूमि पर धर्म स्थल का निर्माण शुरू करा दिया। इस बात की जानकारी कॉलेज प्रबंधन को लगी तो उन्होंने इसकी शिकायत तहसीलदार बेहट और बिहारीगढ़ थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार से करते हुए कार्रवाई की मांग की। प्रबंध समिति से जुडे़ लोगों का आरोप था कि दूसरा पक्ष मंदिर निर्माण की आड़ में जमीन पर कब्जा कर रहा है। तहसीलदार बेहट के निर्देश पर प्रशासन की टीम हल्का लेखपाल अनुपम चौहान के नेतृत्व में बिहारीगढ़ पुलिस को साथ लेकर मौके पर पहुंची और निर्माण कर रहे हैं पक्ष को रोक दिया। हल्का लेखपाल अनुपम चौहान ने बताया कि पुलिस ने कब्जा कर रहे पक्ष को कड़ी हिदायत दी है कि जब तक न्यायालय का अंतिम फैसला किसी भी पक्ष के हक में न आए तब तक इस भूमि पर किसी भी प्रकार का निर्माण किया गया तो कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। थानाध्यक्ष बिहारीगढ़ जितेंद्र कुमार ने बताया कि एक पक्ष कोर्ट की अवमानना कर जबरदस्ती कब्जा करने के लिए विवादित भूमि कर मूर्ति रखकर जबरन कब्जा करना चाह रहा था जिसे रोक दिया गया है। यदि भविष्य में किसी भी पक्ष ने जबरन कब्जे का प्रयास किया तो कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें