फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीर्णोद्धार के बाद पूर्वी यमुना नहर का पुल वाहनों के लिए खुला

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। पूर्वी यमुना नहर के पुल को रविवार को वाहनों के लिए खोल दिया गया। इससे पूर्व पुल का उद्घाटन भाजपा विधायक देवेंद्र निम ने किया।
विज्ञापन

बता दें कि जनवरी वर्ष 2017 में इस्लाम नगर रोड पर गांव मुकंदपुर के पास स्थित पूर्वी यमुना नहर के पुल की दो डाट क्षतिग्रस्त हो गई थी। अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित हुई खबर के बाद पुल के दोनों ओर अवरोधक लगाकर भारी वाहनों को बंद कर दिया गया था। इस पुल के निर्माण को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों ने कई बार इस मार्ग पर प्रदर्शन भी किया। इस पुल के जीर्णोद्धार के लिए पीडब्ल्यूडी ने मई 2017 में प्रस्ताव भेजा, जिसके लिए 34 लाख रुपये स्वीकृत किए गए। दिसंबर 2017 व जनवरी 2018 में दो माह तक पुल पर मरम्मत का कार्य चला। पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता ताराचंद ने बताया है कि पुल की मरम्मत करने में 34 लाख रुपये का खर्च आया है। अब पुल की गारंटी 25 साल बढ़ गई है। रविवार को भाजपा विधायक देवेंद्र निम ने पुल का उद्घाटन किया। इसके बाद पुल को भारी वाहनों के लिए खोल दिया गया।
इस मौके पर ग्रामीणों ने विधायक व पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों का अवगत कराया कि इसी नहर पर गांव कल्लरपुर-ढाकादेवी मार्ग पर पुल दो दशक से धराशाई पड़ा है। विधायक ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों का पुल की रिपोर्ट तैयार करने को कहा है। इस मौके पर पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता दीपांकर चौधरी, सज्जाद हुसैन, गौरव त्यागी, डा. वीरेंद्र पंवार, शेरपुर के ग्राम प्रधान यतेंद्र सैनी, सत्यपाल आर्य आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें