फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने फूंका मोहन भागवत का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। युवा कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला फूंका। आरएसएस प्रमुख पर सैनिकों को अपमानित करने वाली टिप्पणी करने का आरोप है। वक्ताओं ने अपने आंदोलन को सैनिकों के सम्मान की लड़ाई करार दिया।
विज्ञापन

शनिवार को लोकसभा अध्यक्ष प्रवीण चौधरी के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता हाथ में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का पुतला लेकर नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट तिराहे पहुंचे। जहां आरएसएस प्रमुख के पुतले को आग के हवाले किया। उन्होंने मोहन भागवत के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। रामपुर विधानसभा अध्यक्ष सलमान तोमर और पीसीसी शोक सैनी ने मोहन भागवत के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी पर भी देश केे धर्म और जाति में बांटने का आरोप लगाया। आरोप लगाया कि मोदी ने प्रति वर्ष दो करोड़ लोगों को रोजगार देने का वादा किया था, मगर लोग बेरोजगार हो रहे हैं। अनेक विभागों और निजी कंपनियों ने छटनी शुरू कर दी है। किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था, मगर किसान के आर्थिक हालात सुधरने की बजाय बिगड़े हैं। पुतला फूंकने वालों में लोक सभा महासचिव चेतनलाल, एनएसयूआई अध्यक्ष आरिश सिद्दीकी, सोनू पंवार, इंद्र कपूर, नसीब खान, अनिल कुमार, फरद अली, अनुज भारती, गुलफाम मलिक, अहसान अली, शोएब राजपूत, दीपक कश्यप, विजय शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें