फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में कूड़ा डालने वालों पर लगेगा जुर्माना : एडीएम ई

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को आयोजित बैठक में अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) एसके दूबे ने कहा कि आठ निगरानी समितियों का दायित्व होगा कि वे नदी को प्रदूषण मुक्त कराने में प्रशासन का सहयोग करे। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति जानबूझ कर नदी क्षेत्र में अतिक्रमण व नदी को प्रदूषित करता है तो ऐसे लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होँने निगरानी समिति के सदस्यों का आह्वान किया कि वे रोज सुबह उठकर देखे कोई व्यक्ति पांवधोई नदी में कूड़ा न डाले। कूड़ा डालने वालों को समझायें और नहीं मानने पर कठोर कार्रवाई कराएं। आईटीसी के सहयोग से पांवधोई नदी के किनारे जो जाली टूटी है उसकी मरम्मत कराई गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पांवधोई बचाव समिति का गठन भी जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किया गया है। पांवधोई नदी को बचाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्वयं सेवी संस्थाएं व शैक्षणिक संस्थाओं की मदद से नदी क्षेत्र को श्रमदान के द्वारा प्रदूषण मुक्त कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि पांवधोई नदी में कूड़ा डालने वालों पर जुर्माना भी लगाया जाएगा। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विकास भवन में 30 जनवरी को स्वच्छता संबंधी निगरानी समिति के सदस्यों की बैठक की आहूत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें