चिलकाना (सहारनपुर)। स्वच्छ भारत स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 कार्यक्रम के तहत नगर पंचायत द्वारा नगर को साफ एवं स्वच्छ बनाने हेतु किए गए प्रयासों की लखनऊ से आई टीम ने जांच की। भारत सरकार के शहरी विकास मंत्रालय द्वारा नामित टीम ने नगर पंचायत सुल्तानपुर-चिलकाना में शुक्रवार को निरीक्षण किया। टीम ने नगर पंचायत सुल्तानपुर-चिलकाना द्वारा नगर को साफ और स्वच्छ बनाने हेतु किए गए प्रयासों की जांच की। लखनऊ से आए अधिकारी अश्वनी कुमार के निर्देशन में टीम के सदस्य मोहम्मद आबिद, गौरव कुमार, अंकित कुमार ने नगर की स्वच्छता संबंधी पत्रावलियों एवं कार्यप्रणाली की गहनता से जांच की। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष अकबर कुरैशी, अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार, जनपद में स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 हेतु नामित जिला कार्यक्रम प्रबंधक रवीश कुमार, रिफाकत हुसैन, प्रताप सिंह, मोहम्मद नफीस, अशोक कुमार, सुशील शर्मा, संजय, अभिषेक जैन, अहसान, प्रशांत गर्ग आदि की मौजूदगी रही।