सहारनपुर। एंटी भूमाफिया अभियान के तहत मंगलवार को ग्राम दतौली रांघड में करीब 60 बीघा भूमि का कब्जा मुक्त कराया गया। नागादेव नदी की इस जमीन पर कुछ लोगों ने गेहूं आदि फसलें बो रखीं थी।
मंगलवार को एसडीएम सदर संगीता के निर्देशन में तहसीलदार सदर प्रीति सिंह ने ग्राम दतौली रांघड में करीब 60 बीघा भूमि से अवैध कब्जा हटवाया। तहसीलदार सदर ने बताया कि नागादेव नदी की इस जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा था। तहसील की टीम ने ट्रैक्टर की मदद से अवैध कब्जे वाली भूमि को मुक्त कराया गया है। उन्होंने बताया कि एंटी भूमाफिया अभियान जारी रहेगा।