फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्लोकल यूनिवर्सिटी में खनन भंडारण की जांच के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। ग्लोकल यूनिवर्सिटी परिसर में खनिज का भंडारण होने की सूचना मिलने पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनोद कुमार ने इसकी जांच करने के निर्देश एसडीएम बेहट और खनन अधिकारी को दिए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को सूचना मिली कि यूनिवर्सिटी परिसर में बड़ी मात्रा में खनिज पड़ा है। उन्होंने पता कराया कि खनिज के भंडारण का लाइसेंस उनके पास है कि नहीं। इस तरह का कोई कागजात नहीं मिलने पर उन्होंने एसडीएम बेहट जुगराज सिंह और खनन अधिकारी पंकज कुुमार सिंह को मामले की जांच का दायित्व सौंपा। उन्होंने बताया कि उन्हें खनिज भंडारण के फोटो मिले हैं। इनके आधार पर जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ क़ी कार्रवाई होगी और खनिज को जब्त भी किया जाएगा। यह जांच कराई जाएगी कि खनिज का भंडारण कैसे हुआ है। बता दें कि फरवरी 2016 से जिले में खनन और उसके परिवहन पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने पूरी तरह से रोक लगा रखी है।

20 दिसंबर तक बूथ कमेटियों का होगा गठन
सहारनपुर। सपा जिलाध्यक्ष जगपाल दास ने कहा कि जल्द ही विधानसभा प्रभारी, विधानसभा अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष और बीएलए को नियुक्त किया जाएगा। सोमवार को अंबाला रोड स्थित कार्यालय पर आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष ने कहा कि आगामी 20 दिसंबर तक इन कमेटियों का गठन का हाईकमान को प्रेषित कर दिया जाएगा। नगर विधायक संजय गर्ग, पूर्व विधायक माविया अली, शाह आजम, चौधरी रूद्रसैन, फरहान खान, रमेश पंवार, फैसल सलमानी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें