फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतिया साबरी ने की तीन तलाक पर कानून बनाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। तीन तलाक के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने वाली सहारनपुर की आतिया साबरी ने तीन तलाक पर कानून बनाए जाने और कानून का उल्लंघन करने वालों के लिए 5 से 10 साल की सजा का प्रावधान किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

सहारनपुर के मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आली चुंगी निवासी आतिया साबरी ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर तीन तलाक पर सख्त कानून बनाए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा तीन तलाक को प्रतिबंधित किए जाने के बावजूद तीन तलाक देने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अभी भी कुछ लोग अपनी पत्नी को तीन तलाक दे रहे हैं। जो सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि तीन तलाक के लिए संसद में कानून पारित किया जाए। जिसमें कानून का उल्लंघन करने वालों को 5 से 10 साल की सजा का प्रावधान किया जाए। जिससे तीन तलाक अपराध की श्रेणी में आ सके। तभी तीन तलाक के मामलों में रोक लग सकेगी।
विज्ञापन

22 अगस्त में लगी थी रोक
आतिया साबरी ने तीन तलाक के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने 22 अगस्त को तीन तलाक को अवध घोषित करार दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें