फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर गूंजे यह जयकारा वोट डालना अधिकार हमारा

विज्ञापन
विज्ञापन
घर-घर गूंजे यह जयकारा वोट डालना अधिकार हमारा
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। बीआर कॉलेज ऑफ हॉयर एजुकेशन एंड टेक्नोलॉजी में चल रहे स्काउट गाइड शिविर में पांचवें दिन छात्रों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली।
जिला संगठन कमिश्नर अनिल भारद्वाज, दीपमाला चौधरी और राजपाल सिंह पुंडीर के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता रैली को प्राचार्य संदीप अरोरा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में तख्तियां लेकर शत प्रतिशत मतदान करना है, आओ वोट डालने जाएं, अपना वोट काम में लाएं। छोड़ के अपना सारा काम पहले चलों करें मतदान, घर-घर गूंजे यह जयकारा वोट डालना अधिकार हमारा आदि नारे लगाकर मतदाताओं को जागरूक किया। इसके बाद गांठें बंधन, तंबू निर्माण, पुल बनाना आदि का प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्राचार्य ने छात्रों से शिविर में ली गई दीक्षा को स्वयं के जीवन में उतारने पर बल दिया। इस मौके पर योगेंद्र त्यागी, अंजर उस्मानी, अरुण कुमार, अवंतिका चौधरी, प्रवीण राज, निधि, आशु त्यागी, विक्रम सिंह, सोमवती, मोहित शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन


स्कूल का वार्षिकोत्सव कल
देवबंद। श्री गुरु रामराय पब्लिक स्कूल में वार्षिक समारोह का आयोजन 18 नवंबर को किया जाएगा। प्रधानाचार्य विजय गुप्ता ने बताया कि क्षेत्रीय विधायक ब्रिजेश सिंह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तथा अशोक गुप्ता व दून वैली स्कूल के चेयरमैन राजकिशोर गुप्ता विशिष्ट अतिथि होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें