अगेती प्रजाति का गन्ना नहीं खरीदा
देवबंद (सहारनपुर)। चीनी मिल द्वारा अगेती गन्ना प्रजाति को नहीं खरीदे जाने से नाराज किसानों ने मंगलवार को एसडीएम रामविलास यादव को समस्या से अवगत कराया। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रणबीर सिंह और भारतीय किसान संघ के प्रदेश संयोजक श्यावीर त्यागी के नेतृत्व में किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया कि चीनी मिल प्रबंधन स्वीकृत अगेती गन्ना प्रजाति 8436, 88230 को नहीं खरीद रही है। इन प्रजातियों की आपूर्ति मिल गेट एवं क्रय केंद्रों पर कराई जाए। समय-समय पर तौल केंद्रों की चेकिंग कराया जाना जरूरी है। किसानों ने चीनी मिल से जैविक खाद दिलाने तथा समय से गन्ना मूल्य का भुगतान कराने की मांग भी रखी। एसडीएम ने किसानों को समस्या के निस्तारण का भरोसा दिलाया है। इस मौके पर यशपाल सिंह, रमेश त्यागी, तेलूराम, मुनेश कुमार त्यागी, ओमप्रकाश सिंह आदि रहे।
---
बीआर कॉलेज में छात्रों ने किया पौधरोपण
फोटो संख्या 4
देवबंद। बीआर कॉलेज ऑफ हॉयर एजूकेशन एंड टेक्नोलॉजी में मंगलवार को पौधरोपण किया गया। इसमें छात्रों ने महाविद्यालय परिसर में अनेक प्रकार के पौधे रोपित किए। सचिव जर्नादन दास त्यागी ने छात्रों को पेड़ पौधों से मिलने वाले अनेक लाभों की जानकारी दी। कहा कि वायुमंडल में ऑक्सीजन का संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। इस मौके पर प्राचार्य संदीप अरोड़ा, योगेंद्र त्यागी, अरूण कुमार, निधि त्यागी, अंजर उस्मानी, शिखा त्यागी, अवंतिका चौधरी, आशु त्यागी, प्रवीण कुमार, मोहित शर्मा, पंकज कुमार, विक्रम सिंह, हरपाल आदि रहे।