सहारनपुर। जिला विज्ञान क्लब की ओर से रेनबो स्कूल में आयोजित अंतर विद्यालीय पोस्टर प्रतियोगिता में जनपद के 62 विद्यालयों के 355 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। सीनियर वर्ग में जवाहर नवोदय विद्यालय के हर्षित गुप्ता तथा जूनियर वर्ग में डीपीएस की भव्या ने बाजी मारी।
जिला समन्वयक डॉ. संजय जैन की देखरेख में हुई प्रतियोगिता का उद्घाटन डीआईओएस आरके तिवारी ने किया। ‘स्वच्छ पेयजल की गुणवत्ता, परीक्षण, उपयोग और सुरक्षित भंडारण तथा जल स्रोतों का संरक्षण’ विषय पर आधारित प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक पोस्टर बनाए। प्रतियोगिता दो वर्गों में कराई गई। जूनियर वर्ग में कक्षा छह से आठ तथा सीनियर वर्ग में कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थी शामिल रहे। निर्णायक मंडल में डॉ. डीसी अग्रवाल, डॉ. महेश कुमार और डॉ. पीके शर्मा शामिल रहे।
प्रतियोगिता को सफल बनाने में रेनबो स्कूल की प्रधानाचार्य नरगिस मलिक का सहयोग रहा। इस मौके पर बलविंदर कौर, मोहन सिंह, सीताराम सहगल, कृष्ण कुमार, शहजाद बेगम, अर्चना, पंकज शर्मा, राजेंद्र कुमार, कविता सक्सेना, नीलम भल्ला, अनु वर्मा, शैफाली कुब्बा, इंद्रजीत, निधि अनेजा, मधु महरोत्रा, नीलू अग्रवाल, शहजाद बेगम, पूनम, ज्योति, कवलप्रीत आदि मौजूद रहीं।
जूनियर वर्ग के विजेता
विजेता का नाम स्कूल का नाम स्थान
भव्या सिंघल डीपीएस प्रथम
मिष्ठी अग्रवाल डीपीएस द्वितीय
असफिया एल्पाइन स्कूल तृतीय
निष्ठा रेनबो स्कूल सांत्वना
---------------------
सीनियर वर्ग के विजेता
हर्षित गुप्ता जवाहर नवोद विद्यालय प्रथम
अदीबा नसीर गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज द्वितीय
सृष्टि यादव गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज तृतीय
अंकित सियाराम इंटर कॉलेज गागलहेड़ी सांत्वना