फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल प्रतियोगिता में रामपुर मनिहारान जोन विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय 68वीं बालक बालिका जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता बुधवार को रंगारंग कार्यक्रम के साथ संपन्न हुई। प्रतियोगिता में शामिल कुल पांच जोन में रामपुर मनिहारान जोन विजेता रहा, जबकि सहारनपुर जोन उप विजेता बना।
विज्ञापन

इस्लामिया इंटर कॉलेज के संयोजन में आयोजित प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह रहे। अतिथियों के समक्ष भी कई मुकाबले कराए गए। प्रतियोगिता में सर्वाधिक स्पर्धाओं में जीत हासिल करने वाले रामपुर मनिहारान जोन को विजेता घोषित किया गया। प्रतियोगिता के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम कराए गए, जिनमें छात्राओं ने नृत्य की बेहतरीन प्रस्तुति दी। इसके बाद मुख्य अतिथियों के हाथों विजेता और उप विजेताओं को पुरस्कृत कराया गया। इस मौके पर डीआईओएस आरके तिवारी, प्रधानाचार्य डॉ. गुफरान आलम, बलविंदर कौर, ऋषिपाल, सुरेश पंवार, प्रवीण चौधरी, राजकुमार, सुबोध पुंडीर, बृजपाल सिंह, नरेश शर्मा, संजय सिंह, मुकेश राही, प्रभात कुमार, अफजाल अहमद, निकुंज शर्मा, रेनु त्रिपाठी, सोनिया, सुनीति आदि मौजूद रहीं।

राष्ट्रध्वज का अपमान किया
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके तहत अनेक विद्यालयों की छात्राओं ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति दी। छात्राओं ने हाथ में तिरंगा लेकर नृत्य किया। इसके बाद तिरंगा जमीन पर ही डाल दिया गया। नृत्य चलने के दौरान तिरंगा छात्राओं के पैरों में पड़ा रहा, जिसकी आयोजकों और मेहमानों द्वारा अनदेेखी की गई। तिरंगे के अपमान की घटना चर्चा का विषय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें