फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल प्रतियोगिता में कार्तिक और नेहा ने सबको पछाड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर (सहारनपुर)। माध्यमिक विद्यालयों की 68 वीं जिला स्तरीय बालक और बालिका खेल प्रतियोगिता सोमवार से डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुरू हुई। तीन दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन के मुकाबलों में बालक वर्ग में जेआईसी अंबेहटा चांद के कार्तिक तथा बालिका वर्ग में केएसआईसी नानौता की नेहा देवी ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन डीएम पीके पांडेय और एसएसपी बबलू कुमार ने संयुक्त रूप से गुब्बारे उड़ाकर किया। दिगंबर जैन कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी। जेबीएस इंटर कॉलेज की छात्राओं ने स्वागत गीत गाया। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सामूहिक नृत्य पेश किया, जबकि इंडस्ट्रीयल मुस्लिम गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने कव्वाली की प्रस्तुति दी। जैन इंटर कॉलेज रामपुर मनिहारान के स्काउट एंड गाइड तथा एसएएम इंटर कॉलेज के छात्रों ने पीटी की। प्रतियोगिता के संयोजक इस्लामिया इंटर कॉलेज सहारनपुर के प्रधानाचार्य गुफरान आलम रहे। इस दौरान डीआईओएस आरके तिवारी, डीआईओएस द्वितीय, हाजी अनवार अहमद अंसारी, बलविंदर कौर आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

पहले दिन का परिणाम
बालकों की 800 मीटर दौड़
- जेआईसी अंबेहटा चांद के खिलाड़ी कार्तिक ने पहला हासिल किया।
- बीडी बाजोरिया इंटर कॉलेज के खिलाड़ी गुड्डू ने दूसरा प्राप्त किया।
- एमजेडी बांदुखेड़ी रामपुर मनिहारान के खिलाड़ी प्रिंस ने तीसरा स्थान पाया।

बालिकाओं की 800 मीटर दौड़
- केएसआईसी नानौता रामपुर मनिहारान की नेहा देवी पहले स्थान पर रही।
- गुरु नानक कन्या इंटर कॉलेज की शिवानी ने दूसरा स्थान हासिल किया।
- केएसआईसी नानौता रामपुर मनिहारान की ही निशा तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें