फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाइयों ने फूंका प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सपा कार्यकर्ताओं ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में हुई 62 मौतों पर दुख जताते हुए प्रदेश स्वास्थ्य मंत्री का पुतला फूंका। साथ ही उन्हें बर्खास्त करने की मांग की। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों, डॉक्टर्स और सप्लाई कंपनी के मालिक पर हत्या का मुकदमा दर्ज होना चाहिए।
विज्ञापन

सोमवार को हकीकत नगर तिराहे पर पुतला दहन के बाद वरिष्ठ सपा नेता नीरपाल सिंह ने कहा कि गोरखपुर मेडिकल कालेज की घटना घोर लापरवाही और भ्रष्टाचार का नतीजा है। उन्होंने कहा कि इस घटना के दोषियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया जाए। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख रुपये का मुआवजा दिलाने की मांग की। सपाइयों ने मृतकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा। इस दौरान अरविंद मलिक, सपन कुमार, महफूज अंसारी, जयपाल सैनी, आरती, शाहिस्ता, महराज, शाहीन, बाबरी, अबरार, शाहिद अंसारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें