फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शानदार प्रदर्शन कर सेमीफाइनल में पहुंचे खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर (सहारनपुर)। डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले कराए गए। खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। शनिवार को प्रतियोगिता के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले होंगे।
विज्ञापन

अंडर-17 बालकों के डबल्स मुकाबले में दिवित और शशिकांत की जोड़ी ने अनुभव और कौशलेंद्र की जोड़ी को हराया। आदित्य गौर और आयुष ने मुुकुल और मोक्ष को पराजित किया। अंडर-17 बालिकाओं के डबल्स मुकाबले में तनिषा सिंह और रुद्राणी की जोड़ी ने सोनाली और शैलजा की जोड़ी को हराया। अनुषा गोयल और सायमा की जोड़ी ने शिवांगी और वंशिका की जोड़ी को हराया। अंडर-17 बालकों के सिंगल्स मुकाले में राजन यादव ने शुभम, आकाश सिंह ने दिवित, प्रतीक श्रीवास्तव ने शिवम को हराकर अगले चरण में प्रवेश किया। अंडर-19 बालिकाओं के सिंगल्स मुकाबलों में तनिषा सिंह ने खुशी पंत, अंकित कुमार ने सूरज, शैलजा ने राधा ठाकुर को हराया। अंडर-19 बालकों के सिंगल्स मुकाबले में सिद्घांत ने राजन, सिद्घार्थ ने चंदन, अंकुर ने आयुषराज को हराया। शनिवार को प्रतियोगिता के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों के बाद प्रतियोगिता का समापन होगा। शुक्रवार को हुए मुकाबलों के दौरान शेर सिंह, डॉ. एके गुप्ता, गुलाब सिंह राणा, यशपाल सिंह, मनीष कुमार, हार्दिक शर्मा, हर्षित कपाही, अदिति, नीशु राणा, प्रिंस जावला, दीपक, शारिक हुसैन, नंदिनी शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें