फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीदड़ ने काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। गांव खुशहालीपुर में शुक्रवार की सुबह जंगल से आए गीदड़ ने दो महिलाओं सहित पांच लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। चार गोवंश को भी गीदड़ ने अपना शिकार बनाया। हालांकि बाद में ग्रामीणों ने गीदड़ को मार दिया। घायलों को सीएचसी फतेहपुर में भरती कराया गया। जहां से दो को गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल भेज दिया गया। गांव में गीदड़ के हमले से दहशत का माहौल बना है।
विज्ञापन

सुबह करीब दस बजे जंगल से आए गीदड़ ने लोगों पर हमला करना शुरू कर दिया। उसने सबसे पहले 46 वर्षीय ध्यान सिंह को अपना शिकार बनाया। उनको काटने के बाद गीदड़ ने गांव के ही राजबीर, धर्म सिंह, मीनाक्षी और मूर्ति देवी को भी काट लिया। इसी दौरान दो बैलों और दो गायों पर भी गीदड़ ने हमला बोल दिया। गीदड़ के हमले से एक बारगी गांव में अफरा तफरी मच गई। कुछ लोगों ने हिम्मत करके लाठी डंडों से मारपीट कर गीदड़ को मौत के घाट उतार दिया। सूचना के बाद मौके पर वन विभाग की टीम भी पहुंची। जो मृत गीदड़ को अपने साथ ले गए। घायलों को ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर पर भरती कराया। जहां से ध्यान सिंह और धर्म सिंह की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया। गांव में गीदड़ के हमले के बाद उसकी मौत होने पर भी ग्रामीणों में दहशत बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें