फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वकर्मा पूजा पर सार्वजनिक अवकाश बहाल हो

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्वकर्मा पूजा पर सार्वजनिक अवकाश बहाल हो
विज्ञापन


सहारनपुर। अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार ने प्रदेश सरकार द्वारा विश्वकर्मा पूजा दिवस का सार्वजनिक अवकाश निरस्त करने का विरोध करते हुए अवकाश बहाल करने की मांग की। इस संदर्भ में उन्होेंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन

महासभा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड प्रभारी डा. विजेश कुमार शर्मा और जिलाध्यक्ष अशोक कुमार के नेतृत्व में एकत्र होकर जिला मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि यूपी की भाजपा सरकार ने विश्वकर्मा पूजा का सार्वजनिक अवकाश निरस्त कर प्रदेश के लाखों विश्वकर्मा समाज के लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया हैं। जिलाध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा कि सरकार ने विश्वकर्मा पूजा का सार्वजनिक अवकाश बहाल नहीं किया तो े सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान डा. प्रवीण धीमान, आकाश शर्मा, जयदेव, गोवर्धनदास, प्रेमचंद शर्मा, अश्वनी शर्मा, पवन धीमान, सतीश पांचाल, अशोक धीमान, अमरीश, सतीश, नीटू, राजेंद्र, होज, मोहन, सुशील, महेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें