फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचलकर बाइक सवार महिला की मौत, पति गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक से कुचलकर बाइक सवार महिला की मौत, पति गंभीर
विज्ञापन

बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। बृहस्पतिवार की सुबह दून हाईवे पर गांव दामोदराबाद के पास पीछे से आ रहे दस टायरा ट्रक ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। ट्रक के नीचे कुचले जाने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

हादसा सुबह 11 बजे का है। बिहारीगढ़ थाना पुलिस ने बताया कि देहरादून की ओर से जा रहे दस टायरा ट्रक ने अपने सामने चल रही बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार 44 वर्षीय मतलूबन निवासी पठानपुरा देवबंद की ट्रक के नीचे कुचले जाने पर मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका पति आबिद गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आबिद को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भर्ती कराया। जबकि मौके पर पहुंचे परिवारजनों के अनुरोध करने पर शव का पंचनामा भर कर बिना किसी कार्रवाई के उन्हें सौंप दिया। उधर, चालक घटना के बाद ट्रक सहित मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें