सहारनपुर। जिले में कोरोना फिर से पैर पसार रहा है। सोमवार को शिक्षकों और छात्रों सहित 133 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनके साथ ही कोरोना की तीसरी लहर में जनपद में मिले संक्रमितों की संख्या बढ़कर 720 पर पहुंच गई है। सोमवार की शाम तक जनपद में 668 एक्टिव मरीज थे।
सोमवार को मिले कोरोना संक्रमितों में आईआईटी रुड़की के सहारनपुर परिसर का एक, ग्लोकल विश्वविद्यालय परिसर का एक, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज देवला की दो छात्राएं और एसएएम इंटर कॉलेज का एक शिक्षक संक्रमित मिला। इनके अलावा ड्रीम्स कॉलेज जनता रोड का एक और राजकीय मेडिकल कॉलेज के तीन लोग संक्रमित मिले। इनके अलावा नवीन नगर, गिल कॉलोनी, केशव नगर, टिकरोल नानौता, गोपाल नगर, महाजनान, एयर फोर्स स्टेशन परिसर, सरसावा, झबीरन, मिर्जापुर, रामपुर मनिहारान, सलेमपुर, दैदपुरा, साढ़ौली, घसौती, पठानपुरा, दिल्ली रोड, मदनविहार, टीचर कॉलोनी, रहमान कॉलोनी, साल्हापुर, शिव विहार, कमल कॉलोनी, भगत सिंह कॉलोनी, नवाबगंज चौक, बसंत विहार, चिलकाना रोड, चौधरी विहार, इशाकपुर, माधोनगर, गढ़ी मलूक, राणा प्रतापनगर, बापूजी नगर, पुलिस लाइन, नेचलगढ़, राघवपुरम, बेहट के मोहल्ला महाजनान, जीआरपी स्टेशन, गोल्डन पैलेस, न्यू आवास विकास, वैशाली नगर, सेतिया विहार, मिशन कंपाउंड, ब्रिजेश नगर, आरएन सिटी, मंदाकिनी विहार, विनोद विहार, गंगोह, शिवाजी नगर, संतनगर, पंत विहार, मोहल्ला काजी, साउथ सिटी, राम प्रताप कॉलोनी, बीदपुर, डिफेंस कॉलोनी, चर्च कंपाउंड आदि में भी संक्रमित मिले हैं।
शहर में 111 कंटेनमेंट जोन
अभी तक सहारनपुर शहर में 111 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन ने बताया कि सोमवार को मिले संक्रमितों की सूची आ गई है। जो भी शहर के रहने वाले हैं उनके मोहल्लों को भी कंटेनमेंट जोन बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
देहात में कोरोना ने बढ़ाई टेंशन
सहारनपुर। कोरोना के मरीज देहात में भी बड़ी संख्या में मिल रहे हैं, जिसकी वजह से प्रशासन और चिकित्सा विभाग की चुनौती बढ़ रही है। देहात के मरीजों को लेकर अधिकारी टेंशन में हैं, जो संक्रमण पर अंकुश लगाने के लिए योजना बनाने में जुटे हैं, क्योंकि देहात में दिशा निर्देशों का पालन कराना बेहद मुश्किल है।
कोरोना की पहली लहर में शहर के मुकाबले देहात में संक्रमण बेहद कम था। दूसरी लहर में शहर के साथ ही देेहात में भी बड़ी संख्या में मरीज मिले थे। बड़ी संख्या में लोगों ने जान गंवाई थी। अब कोरोना की तीसरी लहर के शुरूआत ही में कोरोना शहर के साथ गांवों में भी तेजी से फैल रहा है। जिसकी वजह से अधिकारी टेंशन में हैं। तीसरी लहर में मिले संक्रमितों में करीब 40 फीसदी मरीज देहात के हैं।
तिथि---------मिले कुल संक्रमित-------देहात के संक्रमित
पांच जनवरी---70------------------35
छह जनवरी---94------------------32
सात जनवरी---82------------------28
आठ जनवरी---93------------------41
नौ जनवरी-----178----------------159
दस जनवरी----133----------------41