फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: जनगणना के दूसरे चरण के लिए 132 फील्ड ट्रेनरों को मिलेगा प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। जनगणना-2027 के दूसरे चरण में जनसंख्या की गणना के लिए जिले में 132 फील्ड ट्रेनरों को नियुक्त किया गया है। इससे पहले लखनऊ में मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। अब सभी फील्ड ट्रेनर्स को सात से 14 अक्तूबर तक चार बैच में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान की ओर से प्रशिक्षण के लिए पत्र जारी किया गया है। प्रशिक्षण दिल्ली रोड स्थित पाइनवुड स्कूल में होगा। उन्होंने बताया कि पहले बैच में नगर निगम के जोन एक, दो और तीन के 34 फील्ड ट्रेनरों को सात से नौ अक्तूबर तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। दूसरे बैच में बेहट तहसील, नगर पंचायत बेहट और नगर पंचायत सुल्तानपुर चिलकाना क्षेत्र के 32 फील्ड ट्रेनर नौ अक्तूबर तक प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे बैच में देवबंद तहसील, नगर पंचायत तीतरों, नगर पालिका परिषद सरसावा, गंगोह और नकुड़ क्षेत्र के 32 फील्ड ट्रेनरों का प्रशिक्षण 12 से 14 अक्तूबर तक होगा। चौथे बैच में रामपुर मनिहारान तहसील, नगर पंचायत रामपुर मनिहारान, अंबेहटा और सदर तहसील क्षेत्र के 34 फील्ड ट्रेनर शामिल होंगे। प्रशिक्षण का समय सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक निर्धारित किया गया है। उन्होंने सभी मास्टर ट्रेनरों और फील्ड ट्रेनरों को निर्धारित तिथियों में उपस्थित होकर प्रशिक्षण कार्यक्रम समय से पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें