फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टापर्स को मिठाई खिलाकर की उज्जवल भविष्य की कामना

विज्ञापन
विज्ञापन
नानौता/गंगोह (सहारनपुर)। ब्राइट होम पब्लिक स्कूल के छात्र संयम जैन ने सीबीएसई बोर्ड 12वीं की परीक्षा में 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टाप किया।
विज्ञापन

साइंस वर्ग में छात्र संयम जैन 96.6 प्रतिशत अंक तथा कामर्स वर्ग में उसबा खान ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त करते हुए स्कूल टॉप किया। साइंस वर्ग में अनिकेत चौधरी ने 96.4 प्रतिशत, प्रशांत पुंडीर ने 94.4 प्रतिशत, गिरीश कुमार ने 94 प्रतिशत, हिमांशी ने 94.2 प्रतिशत, अमरा खानम ने 91.2 प्रतिशत, सालव भारद्वाज ने 90.6 प्रतिशत, आर्यन शर्मा ने 89 प्रतिशत, प्रियांसी ने 86.6 प्रतिशत, वंश त्यागी ने 83.6 प्रतिशत, अंजलि पांचाल ने 82.2 प्रतिशत, शिवम कुमार ने 81.2 प्रतिशत, अजयवीर सिंह ने 81.2 प्रतिशत, अचित कुमार ने 79.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। कामर्स वर्ग में मानसी राणा ने 90.6 प्रतिशत, तुषार रोड ने 90.2 प्रतिशत, महक बतूल ने 81.2 प्रतिशत, रजत पंवार ने 84.2 प्रतिशत अंक के साथ कक्षा में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य मो. अहमद खान ने बच्चों को मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
रेडिएंट पब्लिक स्कूल में मुस्कान सैनी ने 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया। जबकि दीपांशी ने 94.2 प्रतिशत, सागर ने 92 प्रतिशत, हर्षिता ने 92 प्रतिशत, प्रत्युष ने 89 प्रतिशत, प्रज्ञा कौशिक 88.8 प्रतिशत तथा रवि ने 87.4 प्रतिशत अंक प्राप्त करते हुए कक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। संजीव सैनी, नीरज चौधरी, विपुल जैन, उदयवीर, योगेश सैनी, प्रवीण कुमार, सुधीर पाठक, योगेंद्र प्रताप सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल में अमन त्यागी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया। जबकि लीना सैनी ने 90.2 प्रतिशत, अमन चौधरी ने 89 प्रतिशत, सरूति गोयल ने 88 प्रतिशत, दीपा गर्ग ने 85 प्रतिशत, गुंजन शर्मा ने 75 प्रतिशत तथा अखिल कुमार ने 74 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रबंधक सुशील कुमार राणा व प्रधानाचार्य पवन कुमार गुप्ता ने मिठाई खिलाकर उज्जवल भविष्य की कामना की। ग्रीन फिल्ड में तनवी ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर एकेडमी को टॉप किया। जबकि विज्ञान वर्ग की खुशबु ने 95.1 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वही दीपशिखा ने 93.4 प्रतिशत, वाणी पुंडीर ने 92.8 प्रतिशत, श्रृद्धा पुंडीर ने 92.4 प्रतिशत, वंशिका तोमर ने 91.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। प्रधानाचार्या कुमुद पुंडीर ने छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना।
विज्ञापन

गंगोह के सिल्वर ओक पब्लिक स्कूल में ललित ने 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टाप किया। अदीबा खान 95.8 प्रतिशत के साथ द्वितीय एवं राफिया 95.6 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान पर रही। प्रबंधक नरेंद्र तायल ने सभी को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें