फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘पाक को सबक सिखाओ, तिरंगे की शान बढ़ाओ’

विज्ञापन
विज्ञापन
‘पाक को सबक सिखाओ, तिरंगे की शान बढ़ाओ’
विज्ञापन

सहारनपुर। ‘पाक को सबक सिखाओ, तिरंगे की शान बढ़ाओ..’ जैसे अनेक संदेशों के साथ शनिवार को भी पुलवामा के आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि का सिलसिला जारी रहा। हमले पर आक्रोश के बीच सियासी और सामाजिक संगठनों के साथ ही अन्य संस्थाओं से जुड़े लोगों ने शोक सभाएं की और केंद्र सरकार से पाक पर जल्द कार्रवाई की मांग की। इसके साथ ही सरकार के साथ ही अन्य संगठनों से शहीदों के परिवारों की मदद की अपील की गई।
रालोद कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पुलवामा के शहीदों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी। उधर, आर्य जाट समाज कल्याण समिति ने डीएम को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर पाकिस्तान के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की। टैक्स बार एसोसिएशन ने भी शहीदों को श्रद्घाजंलि दी।
विज्ञापन

शनिवार को राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ताओं ने घंटाघर स्थित शहीदे आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष राव कैसर सलीम, प्रदेश महासचिव धीर सिंह और प्रदेश सचिव रजनीश चौहान ने इस घटना की कड़ी निंदा की। प्रदेश सचिव भूरा मलिक, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतपाल वर्मा, रमेश चौहान, गजेंद्र चौधरी, हरपाल सिंह वाल्मीकि, रविन्द्र गुर्जर, सतपाल कालड़ा, महावीर सैनी, मौहम्मद आसिफ, राव इरफान, प्रवेश कश्यप आदि रहे।
उधर, आर्य जाट कल्याण समिति ने डीएम को ज्ञापन में कहा कि पुलवामा की घटना ने साबित कर दिया कि पाकिस्तान शांति का पक्षधर कतई नहीं है। इस घटना से जनपद का जाट समाज बहुत ही दुखी और आक्रोशित है। उनग्होंने कहा कि जाट समाज जन तन धन से सरकार और सेना के साथ खडा है। अध्यक्ष रणवीर सिंह, उपाध्यक्ष सुभाष चौधरी, महासचिव सत्यपाल सिंह, पुष्पेंद्र चौधरी, सचिन चौधरी, धीर सिंह, लविश तोमर, अर्जुन सिंह, विनय चौधरी, हिमांशु दहिया, रतिराम आदि मौजूद रहे।
उधर, टैक्सेशन बार एसोसिएशन ने पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कोर्ट रोड स्थित एक सभागार में महेश चावला, विक्रम चावला, डीके जैन, विशाल मित्तल, संजीव शर्मा, एसआर सपरा, स्वराज गर्ग, वीडी चौधरी, एचसी मक्कड, एचसी ग्रोवर आदि रहे।
----------
मानव श्रंखला बनाकर किया प्रदर्शन
सहारनपुर। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस और वाल्मीकि समाज के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन से नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया और घंटाघर पर पहुंचकर मानव श्रंखला बनाकर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे के साथ ट्रैफिक जाम कर दिया। कायराना हरकत करने वाले आतंकी और पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा कदम उठाने की मांग की गई। इस दौरान भारत राज, राधेश्याम उर्फ बबलू बोहत, राहुल बोहत, प्रवीण राज, भीम कमार, सुरजीत घाघट, अमित गौर, जोनी टांक, विकास कैसला, प्रदीप, सचिन बिरला, दीपक शाह आदि मौजूद रहे। वहीं, विश्व शक्ति संगठन के जिलाध्यक्ष राहुल सिंघल के नेतृत्व में युवाओं ने चिलकाना रोड पर पाकिस्तान का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया। कपिल कश्यप, सतीश कश्यप और सुनील मित्तल मौजूद रहे।
उधर, संयुक्त व्यापार संघ ने पुल दाल मंडी मिश्रान चौक पर पाकिस्तान का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया और आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान विवेक मनोचा, दीपक खेडा, राजकुमार विज, नीरज जैन, एसके दुआ, अशोक छाबड़ा, हरीश खनेजा, मदन लाम्बा, सचिन मनोचा, कुलदीप विज, संजय चावला, मुकेश गुप्ता, सूरज प्रकाश ठक्कर, राहुल माहेश्वरी, हाजी साजिद, परवेज साबरी, जीतू डाबर, बंशीलाल चोपड़ा, खुशहाल सिंह, मोहम्मद नईम आदि मौजूद रहे। सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने रेलवे रोड कार्यालय पर बैठक में आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान सुरेंद्र मोहन सिंह चावला सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं, स्नातक इंडिया वेलफेयर एसोसिएशन के विधि प्रकोष्ठ ने दीवानी तिराहा पर कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष अमीर खान एडवोकेट, मुनव्वर अली खान, जेएम गांधी, अल्पना तलवार, सपना सिंह, डाक्टर अयाज हसन, मोहम्मद शहजाद, असगर जकारिया, नदीम खान, रियासत अली, रूचि सैनी, धीरेंद्र जैन और रविंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
- भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से जिलाध्यक्ष शबी हैदर के नेतृत्व में लोक निर्माण विभाग गेस्ट हाउस पर मोमबत्ती जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान शैला जैदी, बाबर अली, हाजी मरगूब, मुस्तकीम, फैय्याज, अफजल, हैदर अली चौधरी, फिरोज सिद्दीकी, सलमान पंवार मौजूद रहे। उधर, जनता दल (यू) की बालपुर स्थित कार्यालय पर बैठक में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई और पाकिस्तान को सबक सिखाने की मांग की गई। बैठक में जिलाध्यक्ष राजगोपाल विश्वकर्मा, ओमप्रकाश, रमेश, निसार अहमद, नासिर जैदी, मान सिंह, श्याम राणा, रामकुमार, डाक्टर मुकेश जैन और गोवर्धन आदि मौजूद रहे। वहीं, अखिल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन ने मानव मंदिर में शहीदों को श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष हरीश पंवार, सुनील शास्त्री, ओमप्रकाश शर्मा, घनश्याम सैनी, कंवरजहां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी ने प्रताप मार्केट में श्रद्धांजलि की। संस्थापक केएल अरोडा, मंडल अध्यक्ष प्रेम छोकरा, महासचिव आरके जैन, संरक्षक डाक्टर पीके शर्मा, जीएल जसूजा, डाक्टर केके खन्ना, कैप्टन टीएस चन्नी, केएल दावडा, सुरेंद्र कुमार लूथरा, सीपी छाबड़ा, आरपीएस त्यागी, सुभाष मनचंदा आदि मौजूद रहे। हिन्दू एकता युवा समि ति के अध्यक्ष शिवकुमार कोरी, बाबू रतिराम, लाल सिंह कोरी, कुलदीप, अशोक, लालचंद, सुरेंद्र, राजेश, प्रदीप, सोनू आदि ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। दिल्ली रोड पर मदर टेरेसा नर्सिंग कॉलेज एंड हॉस्पिटल में पांच मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। संस्था के अध्यक्ष एसएस राणा सहित छात्र छात्राएं और स्टाफ मौजूद रहा। साथ ही बताया कि 18 फरवरी को कॉलेज से घंटाघर तक पैदल मार्च निकाला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें