फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न मांगों को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों का धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। चिकित्सा विभाग से जुड़े संविदा कर्मियों ने नियमितीकरण समेत अनेक मांगों को लेकर सोमवार को सीएमओ कार्यालय पर धरना दिया। सरकार पर संविदा कर्मियों के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। मांग नहीं माने जाने पर बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (संविदा) कर्मचारी संघ की ओर से आयोजित धरने में जिलाध्यक्ष डॉ. किशोर सैनी ने कहा कि अपनी मांगों को लेकर सोमवार को प्रदेश भर में 75 हजार संविदा कर्मी और दो लाख से अधिक आशाएं धरने पर रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को संचालित करने में संविदाकर्मी कड़े परिश्रम के साथ काम करते रहे हैं। मगर आज तक उन्हें नियमित नहीं किया गया है। कोर्ट ने समान कार्य समान वेतन का आदेश जारी किया था, जिसे भी सरकार लागू नहीं कर सकी है। वर्षों से कार्य कर रहे संविदाकर्मियों की जॉब की कोई गारंटी नहीं है। उनसे ठेका प्रथा पर काम लिया जा रहा है। धरने को डॉ. विनय, स्वाति त्यागी ने भी संबोधित किया। धरने में डॉ. अमित वर्मा, डॉ. विश्वजीत सैनी, डॉ. जगदीश, डॉ. शमशाद, डॉ. गय्यूर अली, नरेंद्र सिंह, सचिन, मोहित, खालिद हुसैन, जितेंद्र, अभिषेक, राजेश, सुरेंद्र, अफजल्, पूनम, सृष्टि, अनिता, शगुफ्ता, भारती, शिवानी, कुसुम, रीना, धनंजय आदि मौजूद रहे।

अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू
सहारनपुर। विभिन्न मांगों को लेकर टीबी कंट्रोल एंपलाइज वेलफेयर एसोसिएशन से जुड़े संविदाकर्मी सोमवार को हड़ताल पर रहे। एमपी सिंह चावला ने कर्मचारियों की मांगों को रखते हुए उनके निस्तारण की मांग की। धरने में जिलाध्यक्ष विनय लांबा, अमीर आलम, रजनीश, अमित, हेमकांत, विक्रांत, गजाली, संदीप, देवेंद्र, मुकेश, परविंदर, अभिषेक, गौरी, शिल्पा, मधु, अशोक, ओमप्रकाश, सुुशील, नितिन, संजय, बिजेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें